बिलासपुर– शुक्रवार देर रात जूना बिलासपुर में रिश्ते के दो भाइयों में आपसी विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में एक भाई ने दूसरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी बताया जा रहा की दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा था,घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार है। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर के किला वार्ड यादव मोहल्ला में रहने वाला राजकुमार यादव उर्फ राका शुक्रवार की रात घर में था, उसका फुफेरा भाई राजेंद्र नगर निवासी सुभाष यादव उसके घर पहुंचा, दोनों के बीच पहले से ही जमीन और संपत्ति को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। सुभाष ने पुरानी रंजिश पर बातचीत करने का हवाला देकर राजकुमार को घर से बाहर आने कहा, फिर घर के बाहर उसने मौका पाकर चाकू से राका के पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के वक्त राका की मां चंद्रिका बाई और परिवार के अन्य महिलाओं सदस्य वहीं थे, वे रॉका को बचाने चिल्लाते रहे, और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, और आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मृतक राजकुमार कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर था, उसके खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, और वह कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
