हुक्का बार में तारबाहर पुलिस की कार्यवाही… 2 गिरफ्तार… अवैध रूप से हो रहा संचालित…
बिलासपुर, दिसंबर, 18/2021
पिछले कुछ दिनों में जिले सहित प्रदेशभर के हुक्का बारों में लगातार कार्यवाही कर सभी को बंद कराया गया था जिसके बाद विधानसभा में नया कानून भी बनाया गया है जिसमे हुक्का पिलाते और पीने वालों को जेल भेजा जाएगा और 5 हजार तक तक का जुर्माना भी किया जाएगा। अभी जिले में हुक्का बार बंद है पर फिर भी कुछ जगहों में चोरी छिपे हुक्का पिलाया जा रहा है। शिकायत पर शनिवार को तारबाहर पुलिस ने पुराना बस स्टैंड स्थित ब्लैकजैक हुक्का बार मे दबिश देकर कार्यवाही की है जिसमे 2 लोगो को गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

पिछले कुछ दिन पहले एसएसपी पारुल माथुर ने सभी थानेदारों की मीटिंग लेकर नशा, अवैध हुक्का बार पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज थाना तारबहार को सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड के पास ब्लैक्जैक नामक हुक्का बार संचालित किया जा रहा है तथा ग्राहकों को हुक्का पीने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड में कर संचालक द्वारा अवैध रूप से हुक्का पिलाते पकड़ा गया बार से हुक्का, हुक्का पोट,फ्लेवर तथा अन्य सामग्री मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया दोनों संचालकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
पकड़े गए आरोपी
1- राहुल सोनी पिता राकेश सोनी उम्र
20 वर्ष दयालबंद सिटी कोतवाली
2-गोकुल राव वानखेड़े पिता रमेश राव
वानखेड़े 20 वर्ष दयालबंद
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
