• Fri. Feb 13th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

हॉस्टल अधीक्षिका की प्रताड़ना से तंग छात्राओं ने कलेक्टर से की शिकायत…

हॉस्टल अधीक्षिका की प्रताड़ना से तंग छात्राओं ने कलेक्टर से की शिकायत…

बिलासपुर, अप्रैल, 25/2022

पोस्ट मैट्रिक छात्रावास कि अधीक्षका उषा केशरवानी की प्रताड़ना से तंग आकर उन्हें वहां से हटाने और छात्रावास बदलने को लेकर बड़ी संख्या में छात्रावास की छात्राओं ने शुक्रवार को कलेक्टर से शिकायत करने पहुंची। बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंची छात्राओं ने अधीक्षिका पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है.। यह पूरा मामला पोस्ट मैट्रिक छात्रावास शांति नगर का है जहां की छात्राओं का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर अधीक्षिका द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और उनके चरित्र पर उंगली उठाई जाती है इसके अलावा उन्हें मिलने वाला भोजन भत्ता की भी आधी रकम अधीक्षक अपने पास रख लेती और उन्हें पूरे पैसे नहीं दिए जाते और शिकायत करने की बात पर उन्हें धमकाया जाता है । छात्रों ने बताया कि हॉस्टल की हालत काफी खराब और जर्जर है वहां की बाउंड्री वाल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है जहां से असामाजिक तत्वों का आसानी से आ जा सकते हैं कई बार शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है हॉस्टल से कई बार चोरी की घटना हो चुकी हैं पर इस पर भी कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई है और 3 दिन पहले भी एक छात्रा की साइकिल चोरी हुई है जिसकी शिकायत थाने में करने पर अधीक्षिका का द्वारा हमें रोका जा रहा है कर्मचारियों का कहना है कि अधीक्षक उनसे अपने घर में कार्य करवाती है और हॉस्टल भी रोज नहीं आती है जिसकी वजह से हॉस्टल का भी कार्य बाधित हो रहा है छात्रों ने कहा है कि इन सब की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है इसलिए आज कलेक्टर से शिकायत करने बड़ी संख्या में छात्राएं पहुंची हैं।

आदिमजाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल ने कहा है की इस मामले की शिकायत छात्राओं ने की है। मामले में जांच करा कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed