अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी… पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस… 6 आरोपी गिरफ्तार…
अगस्त, 27 / 2021, बिलासपुर
मल्हार चौकी अंतर्गत स्थित पुरातत्व विभाग का छोटागढ़ किले एक स्थान पर एक गड्ढे में से सडन की दुर्गंध आ रही थी जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर मस्तुरी थाना के मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां अज्ञात शव होने की शंका पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में स्थान का खुदाई कराया गया। खोदने पर एक पुरुष मानव शव प्राप्त हुआ जिसे वहां उपस्थित ग्रामीणों से पहचान कराया गया जो शव को करीब 6-7 दिन पुराना होना तथा ग्राम मल्हार का दीपक लोहार पिता स्व. जगदीश विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड कं. 04 मल्हार चौकी मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के रूप में पहचान पाया गया, मौके पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया। मृतक के शव को पीएम हेतु भेजा गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा के द्वारा मौके उपस्थित पुलिस अधिकारियों को बारीकी से जांच करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा के मार्गदर्शन में मौके पर उपस्थित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चकभाठा श्रीमती सृष्टि चंद्राकर, थाना प्रभारी मस्तुरी एवं चौकी प्रभारी मल्हार के द्वारा अपने स्टाफ के साथ प्रकरण की बारीकी से तहकीकात की गयी मौके पर रक्षित केन्द्र से खोजी डाग स्क्वायड को बुलाकर आरोपी तक पहुंचने में डाग स्क्वायड की मदद ली गयी।

जिसमें प्रथम दृष्टया मृतक दीपक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी धारदार हथियार से हत्या कर शव को दफना देना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 302,201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गयी, विवेचना के दौरान पता चला कि गांव के ही आरोपी मणीशंकर कैवर्त एवं अजय कुमार मैना तथा चार अन्य अपचारी बालक द्वारा पुराने लेन-देन की बात को लेकर मृतक को मारने योजना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को दफना दिया गया था। जिसे पुलिस टीम द्वारा उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे की भीतर खुलासा कर प्रकरण के सभी आरोपी एवं अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हे न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
