
दिल्ली/गुरूग्राम// मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों की गोली से घायल धमतरी की इंजीनियर पूजा शर्मा ने आखिरकार मेदांता अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है जिन्हें धमतरी लाया जा रहा। वहीं पुलिस एसआईटी गठित कर मामले की छानबीन कर रही है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एढाड़ी नवागांव की रहने वाली थीं ,इनका परिवार रायपुर में ही रहता है। पूजा दिल्ली में अपने रिश्तेदार के साथ रहकर गुरुग्राम की एक नामी सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर का काम करती थीं। उनका शव का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस मामले की जाँच को लेकर पुलिस ने एसआईटी गठित कर क्राइम ब्रांच की सेक्टर-40, सेक्टर-17 सहित पांच टीमों को अपने स्तर पर मामले की जांँच करने के लिये कहा है। इसके अलावा सेक्टर-65 थाना पुलिस अलग से जांच कर रही है।इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीमों ने आसपास के इलाकों में लगे 10 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन किसी फुटेज में कुछ भी साफ नहीं दिख रहा है। पुलिस मामले को लूट की नीयत से हमला करने के साथ ही आपसी रंजिश को लेकर हमला किये जाने को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी।
क्या है मामला ?
सेक्टर-65 थाने में पूजा के दोस्त सागर मनचंदा द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक पूजा शर्मा मंगलवार को गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर-40 में उनसे मिलने पहुँची थीं। सागर मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की के रहने वाले हैं। सेक्टर-31 इलाके के एक होटल में खाना खाने के बाद दोनों जयपुर हाईवे पर घूमने के लिये कार से निकले थे। कार पूजा चला रही थीं। हाईवे से आने के बाद दोनों सेक्टर-65 इलाके की एम 3 एम सोसायटी में पहुंँचे थे। वहां सागर ने फ्लैट बुक कर रखा था।फ्लैट देखने के बाद दोनों वापस सेक्टर 40 लौट रहे थे। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से 50 मीटर पहले कार के सामने एक बाइक आने पर पूजा ने कार की रफ्तार धीमी कर दी थी। बाइक पर तीन युवक थे इनमें से दो युवको ने कार के दोनों तरफ खड़े होकर शीशा नीचे करने का दबाव बनाया। दबाव में नहीं आने पर एक युवक ने पहले सागर के ऊपर गोली चलाई लेकिन वह सागर को नहीं लगी। फिर दूसरे युवक ने पूजा पर गोली चला दी जो उनके सिर में लगी। उसके बाद सभी युवक फरार हो गए।उनके जाने के बाद सागर कार चलाते पूजा को लेकर मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने पूजा को बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
