राज्य का पहला केन्सर हॉस्पिटल बनेगा बिलासपुर में… मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन… अब केन्सर का इलाज बिलासपुर में भी सम्भव होगा… नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने दिया मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को आभार…
बिलासपुर, मई, 22/2022

बिलासपुर में राज्य का पहला शासकीय राज्य केन्सर हॉस्पिटल का भूमि पूजन कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल और सांसद और विधायक साथियों की गरिमामयी उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ , इस अवसर में शासन और प्रशासन के सभी सम्मानीय अधिकारी गण और डॉक्टर साथी उपस्तिथ थे।इस मौके पर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा बिलासपुर के लिए ये बहुत गौरव की बात है कि कैन्सर जैसी बीमारी का इलाज अब सर्व सुविधा तरीक़े से बिलासपुर में हो सकेगा। मैं मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।

राज्य केंसर संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर के इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी
राज्य कैंसर संस्थान में 100 बिस्तर बिस्तरों वाले अत्याधुनिक कैंसर वार्ड और 20 बिस्तरों का अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी।
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े। मुख्यमंत्री निवास में विधायक शैलेष पांडेय मौजूद थे।

Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
