आंदोलन से पहले पहुंचे अधिकारी : आश्वासन पर स्थगित चक्का जाम…
बिलासपुर, अप्रैल, 30/2022
रतनपुर / स्कूली बच्चों के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण और प्रताप सिंह की जमीन की मुआवजा राशि तत्काल प्रदान करने की मांग पर छत्तीसगढ़ किसान सभा और मेलनाडीह ग्राम पंचायत द्वारा कल 1 मई को आहूत चक्का जाम प्रशासन के अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि कल 1 मई को उक्त मांगों को लेकर चक्का जाम की चेतावनी प्रशासन को दी गई थी। आज कोटा एसडीओपी आशीष अरोरा, रतनपुर थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार, पटवारी, एनएच-130 के अधिकारी आदि मेलनाडीह पहुंचे और ग्रामीणों की उपस्थिति में आंदोलनकारी नेताओं के साथ बातचीत हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को जायज बताया और जल्द ही संबंधित कार्यालयों के जरिये समस्या हल करने का आश्वासन दिया। प्रशासन की इस पहलकदमी को देखते हुए चक्का जाम स्थगित करने का फैसला किया गया है। प्रशासन के साथ वार्ता में मेलनाडीह की महिला सरपंच भी उपस्थित थी।
किसान सभा नेता ने कहा कि जायज मांगों पर ग्रामीण एकजुट हैं और अपने आश्वासन के अनुरूप प्रशासन कार्य नहीं करता, तो आंदोलन की अपनी चेतावनी पर ग्रामीण अमल करेंगे।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
