बिलासपुर // जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक शिवराम साहू एवं अन्य 17 शिकायतकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत कौआताल जनपद पंचायत मस्तूरी द्वारा जिला पंचायत बिलासपुर में किये गये शिकायत की जांच करने जिला स्तर से गठित जांच समितियों द्वारा जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत कौआताल के आवास मित्र एवं ठेकेदार महेश्वर सिदार जनपद पंचायत मस्तूरी को दोषी पाये जाने का उल्लेख किया गया है तथा दोनों के विरूद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज करने कहा गया है।
तकनीकी सहायक अखिलेश को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
जनपद पंचायत मस्तूरी के तकनीकी सहायक अखिलेश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा 7 दिवस के अंदर उपस्थित होकर संतोषजनक जवाब दावा प्रस्तुत करने कहा गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2019-20 में कौआताल में हितग्राहियों के स्वीकृत आवासों के जीओटेग का समय पर निरीक्षण नहीं किये जाने के कारण दोषी पाया गया है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
