• Wed. Oct 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म करने वाला बाबा आया पुलिस की गिरफ्त में…9 महीनों से था फरार…गौरेला-पेंड्रा -मरवाही पुलिस की कार्यवाही…

बिलासपुर / पेंड्रा // बीमारी से तंग महिला को झाड़ फूंक से ईलाज कर ठीक कर देने का झांसा दे कर एक बाबा ने अपनी हवस का शिकार बनाया, आरोपी बाबा ने महिला को ईलाज के लिए अपने घर बुला कर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर फरार हो गया पेंड्रा पुलिस फरार आरोपी की काफी वक्त से तलाश कर रही थी आखिरकार मुखबिर की सूचना पर आरोपी बाबा को चिरमिरी से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया ।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 26 मई 2019 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ तथाकथित बाबा जो कि झाड़-फूंक के जरिए लोगों को ठीक करने का दावा करता था महिला को भी बाबा ने झांसे में लेकर उसकी बीमारी को दूर करने की बात कह कर आरोपी बाबा मोहम्मद असलम फैजी ने 28 मार्च 2019 को पेंड्रा के अपने किराए के मकान में बुलाया था और इलाज के बहाने बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया । इसके बाद वह शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करता रहा। बाद में पीड़िता ने 26 मई को पेंड्रा थाना पहुंचकर आरोपी बाबा मोहम्मद असलम फैजी के खिलाफ मामला दर्ज कराया । अपराध कायम होने की जानकारी मिलते ही आरोपी बाबा फरार हो गया था जिसकी तलाश पुलिस काफी वक्त से कर रही थी इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाबा चिरमिरी में रह रहा है ।जानकारी मिलते ही सोमवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा तिवारी और एसडीओपी अशोक वाडेगावकर के निर्देशन में थाना प्रभारी पेण्ड्रा एवं आरक्षक अरुण तिर्की तथा अन्य पुलिसकर्मियों को चिरमिरी के लिए रवाना किया गया । पुलिस को मुखबिर से यह सूचना मिली थी कि आरोपी चिरमिरी में देखा गया है । जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बाबा मोहम्मद असलम फैजी को गिरफ्तार कर पेंड्रा लेकर आए और न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। ग़ौरतलब है कि नया ज़िला बनने के बाद से GPM पुलिस की सक्रियता काफ़ी बढ़ गई है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed