एंटी क्राइम सायबर यूनिट और सिविल लाइन की संयुक्त कार्यवाही… 4 अलग-अलग मामलो में नाबालिगों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार… चोरी की बाइके, मोबाइल जप्त…
बिलासपुर, मार्च, 16/2022
नवगठित ACCU ( एंटी क्राइम साइबर यूनिट) और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही का नतीजा 4 अलग-अलग मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार पुलिस किया गया है। आरोपियों से 7 मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल जप्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम सायबर यूनिट और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मगरपारा चौक में मोटरसाइकिल में घूम रहा है और बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। मौके पर एक लड़का पुलिस टीम को आता देख भागने की कोशिश करने लगा जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश दयालबंद का बताया। उसके पास रखें मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर गुमराह करता रहा लेकिन बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि मोटरसाइकिल को आरोपी अपने दोस्तों के साथ मिलकर अलग अलग जगह से चोरी किये है और ग्राहक की तलाश करने घूम रहा है।

आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से दो नाबालिग सहित दो आरोपी तथा मोटरसाइकिल खरीदार को पकड़ा गया। इस तरह मोटरसाइकिल चोर गिरोह के कुल 5 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 3 नग मोटरसाइकिल,1 नग एक्टिवा कुल कीमती 210000 रुपए जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध 41(1-4) जा फ़ौ की कार्यवाही किया गया। सभी को गिरफ्तार किया गया।टीम द्वारा एक अन्य आरोपी से व्यापार विहार बुखारी पेट्रोल पंप के पास से 2 नग चोरी के मोटरसाइकिल कुल कीमती 80000 को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध 41(1-4) जाफ़ौ की कार्रवाई की गई तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसी तरह टीम द्वारा थाना सिविल लाइन के अपराध क्रमांक 284/22 धारा-379 भा द वि के प्रकरण में चोरी गए 4 नग मोबाइल तथा अपराध क्र 292/22 धारा -379 भादवि के प्रकरण में चोरी गयी एक्टिवा कुल मशरूका कीमती 280000 बरामद किया गया। प्रकरण में 02 नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।
पूरी कार्यवाही में थाना सिविल लाइन से आरक्षक विकास यादव, राजेश नारंग, देवेंद्र दुबे, सरफराज खान तथा साइबर टीम से आरक्षक बलबीर सिंह, गोविंद शर्मा, दीपक उपाध्याय, विवेक राय, सत्या पाटले की विशेष भूमिका रही।
पकड़े गए आरोपी…
1- दिनेश वर्मा पिता तेजू वर्मा उम्र 20
वर्ष निवासी दयालबंद नारियल कोठी
2- जय प्रकाश वर्मा पिता शालिग्राम
वर्मा उम्र 20 वर्ष दयालबंद नारियल
कोठी
3- मुकेश धीवर पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम
दिवस उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम
रसूला पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
4- शेख इकबाल पिता शेख इस्माइल उम्र 29 वर्ष निवासी भारत चौक तालापारा
5- 04 नाबालिग
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
