एक बार फिर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे के “हाथ” निराशा ही लगी है ,,
बिलासपुर // प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिन 15 विधायकों को संसदीय सचिव बनाने का निर्णय लिया है उनमें बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे का नाम नहीं है। इस तरह बिलासपुर शहर के विधायक और शिक्षाविद शैलेश पांडे का दामन एक बार फिर खाली ही रह गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में संसदीय सचिव पद के लिए जिन 15 नामों को हरी झंडी दी गई है उनमें तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रश्मि आशीष सिंह का नाम प्रमुखता से शामिल है। लेकिन वहीं बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी है।
मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव पद के लिए जिन 15 नामों को अपनी मंजूरी दी है उन सभी को भूपेश बघेल 14 जुलाई को शाम 4:00 बजे अपने रायपुर निवास में आयोजित समारोह में पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में होने वाले एक समारोह में जिन विधायकों को संसदीय सचिव पद की शपथ दिलाने जा रहे हैं। उनमें द्वारिकाधीश यादव, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, चन्द्रदेव राय, शकुन्तला साहू, विकास उपाध्याय, अंबिका सिंहदेव, चिंतामणी महाराज, यू.डी. मिंज, पारसनाथ राजवाड़े, इंदरशाह मण्डावी, कुंवरसिंह निषाद, गुरूदयाल सिंह बंजारे, डॉ. रश्मि आशीष सिंह, शिशुपाल सोरी और रेखचंद जैन शामिल है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
