बिलासपुर // मोबाइल के जरिये लोगो को झांसे में लेकर उनका एटीएम का ओटीपी पता कर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के दो आरोपियों को सिविल थाने की पुलिस ने झारखंड के जिला जामताड़ा से गिरफ्तार किया है,आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए अपने घरों में सुरक्षा घेरा लगा रखा था लेकिन ये पैंतरा काम नही आया और पुलिस ने झारखंड में चल रहे चुनावी माहौल का फायदा उठाते हुए चुनाव प्रचारक बन आरोपियों के घर तक जा पंहुची और उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया । दोनों ठगों से 8 मोबाइल और सिम जप्त कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के सामने पेश किया।

मामले में सिविल लाइन टीआई कलीम खान ने बताया है कि उसलापुर अलका एवेन्यू में रहने वाले प्रयाग दत्त दीक्षित जो कि एनएमडीसी से रिटायर्ड है उन्होंने रिपोर्टर दर्ज कराई है कि उनके स्टेट बैंक के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 10 नवंबर को 6204090233 मोबाइल नम्बर से फोन कर खुद को बैंक कर्मी बता कर धोखे से एटीएम का ओटीपी पूछ लिया जिसके बाद खाते से 47994 रुपए ठगों ने निकाल लिए खाते से रकम गायब होने पर ठगी का एहसास हुआ जिसके बाद प्रयाग दत्त दीक्षित ने 13 नवम्बर को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने सायबर सेल की मदद से मोबाइल नंबर की जांच की जिसके बाद झारखंड के अलग अलग जिलों में आरोपियों की तलाश करने टीमें भेजी गई, आरोपियों के करमातांड़ जिला जामताड़ा में होने की जानकारी मिलने पर जिसके बाद पुलिस टीम ने चुनाव प्रचारक बन उनके घरों में दबिश देकर आरोपीयो को गिरफ्तार कर कड़ी पुछताछ की गयी जिसमे आरोपियों ने मोबाइल से झांसा देकर एटीम का ओटीपी पूछ लोगो से ठगी करना स्वीकार किया । गिरफ्तार आरोपीयो में सहाब्बूद्दीन उर्फ साहेब 24 और मोहम्मद अंसारी 20 है दोनों ही झारखंड के निवासी है
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
