एनटीपीसी : श्रमिक की मौत पर प्रबंधन ने हादसे से किया इनकार… कहा गैस रिसाव से नही हुई मौत…
बिलासपुर, फरवरी, 15/2022
एनटीपीसी सीपत में 3 दिन पहले हुई श्रमिक की मौत के मामले में प्रबंधक ने हादसे से इनकार किया है। एनटीपीसी प्रबंधक ने कहा है की घटना के वक़्त वहां और कई मजदूर काम कर रहे थे। मामले में पुलिस की भी तरफ से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। एनटीपीसी की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार की शाम संविदा श्रमिक मनोज कुमार गंधर्व अपने साथियों के साथ ट्रीटमेंट एरिया में काम करने के बाद आराम कर रहा था। इस दौरान वे अचानक बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर उसे एनटीपीसी हॉस्पिटल में लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मामले में पुलिस की जांच चल रही है। इस संबंध में अन्य श्रमिकों का भी बयान लिया गया है। उनके साथियों ने बताया कि खाली टैंक के ढक्कन हटाने के आधे घंटे बाद मनोज बेहोश हुए। गैस रिसाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर अन्य श्रमिक भी प्रभावित हो सकते थे। श्रमिक की मौत के बाद उनके साथ काम करने वाले ठेकेदार ने स्वेच्छिक राशि प्रदान की। मुआवजा, पीएफ व अन्य हितलाभ की प्रक्रिया एनटीपीसी की ओर से की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
