एनटीपीसी सीपत के सीएसआर विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान..
बिलासपुर, जनवरी, 30/2022
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 23 से 29 जनवरी 2022 तक एनटीपीसी सीपत द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, उसी आलोक में एनटीपीसी सीपत सीएसआर विभाग द्वारा 28 जनवरी 2022 को स्वच्छता को बढावा देने के लिए बनियाडीह गांव में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। बनियाडीह गांव की महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों, युवाओं, ग्रामीणों सहित स्वयंसेवकों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने एवं जन जागरूकता को बढावा देने के लिए सफाई अभियान में भाग लिया।

कोरोनो को ध्यान में रखते हुए इस अभियान के दौरान मास्क और दस्तानों का वितरण किया गया। स्वच्छता के महत्व से जुड़े संदेशो के पैम्फ़लेट का भी वितरण लोगों के बीच किया गया एवं बैनरों के माध्यम से सामुदायिक जागरूकता को बढावा दिया गया। स्वच्छता अभियान के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए। के एस नायक महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), ने कहा की “हम सब को मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना होगा तभी हम स्वच्छता के उद्देश्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे।“

इस काययक्रम में एनटीपीसी सीपत से, के एस नायक महाप्रबंधक (प्रचालन एवं
अनुरक्षण), अविजीत चटजी महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाए) श्रीमती के श्रीलता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसािन), यूनियन एसोसिएशन के प्रतिनिधि, बनियाडीह
गााँव के सरपंच महेंद्र कश्यप सहित ग्रामीणों ने गांव की सड़कों को साफ कर स्वछता का संदेश दिया।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर12/10/2026बिलासपुर में 16 से 21 अक्टूबर तक सजेगा दुर्गा पूजा का भव्य दरबार, ‘शारदीय 2026’ में दिखेगी बंगाली संस्कृति की झलक द आनंदा इंपीरियल में मां दुर्गा की आराधना के साथ संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का होगा संगम
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
Uncategorized10/10/2026माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
राजनीति09/10/2026बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
