एनटीपीसी सीपत को मिला, प्रतिष्ठित (16 वाँ सीआईआई – आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2021) का सम्मान…
बिलासपुर, फरवरी, 02/2022
एनटीपीसी सीपत को कॉर्पोरेट गवर्नैंस में महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिये प्रतिष्ठित 16 वाँ सीआईआई – आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। 31 जनवरी 2022 को वर्चुअल रूप से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की उपस्थिति में परियोजना प्रमुख घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) को यह अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड व्यावसायिक क्षेत्र सस्टेनेबिलिटी में निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत पर्यावरण, सीएसआर एवं उत्पादकता के साथ ही आसपास के लोगों के जीवन स्तर का आकलन कर घोषित किया जाता है।
घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक सीपत ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड को हासिल करने में सक्रिय योगदान देने के लिए सीपत में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएँ दी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
