
नई दिल्ली // नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी (दिल्ली) को अध्यक्ष और प्रसन्ना मोहंती (ओडिशा) को महासचिव चुना गया है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध एनयूजेआई के द्विवर्षीय चुनाव में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एनयूजे (आई) के चुनाव अधिकारी रजत कुमार गुप्ता (रांची) ने बताया कि वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अरविन्द सिंह को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर भोपाल के प्रदीप तिवारी, जम्मू कश्मीर के सैयद जुनैद, गुवाहाटी के भूपेन गोस्वामी, हरिद्वार के रामचन्द्र कनौजिया और विजयवाड़ा के पुन्नम राजू को निर्वाचित घोषित किया गया है।
सचिव पद पर मथुरा के कमलकांत उपमन्यु, जयपुर के पंकज सोनी, चैन्नई के कता कंडास्वामी और त्रिपुरा के प्रशांत चक्रवर्ती निर्वाचित घोषित किए गए हैं। रजत गुप्ता के मुताबिक कार्यकारिणी के 31 सदस्यों के लिए चुनाव आमसभा की बैठक के पहले दिन किया जाएगा। जल्दी ही एनयूजेआई की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी।
रास बिहारी इससे पहले भी संगठन के अध्यक्ष और महासचिव रह चुके हैं। वहीं प्रसन्ना मोहंती दूसरी बार महासचिव चुने गए हैं। सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर एन.यू.जे.(आई.) के निवर्तमान अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी, उपाध्यक्ष संदीप मलिक, शिवा कुमार, विवेक जैन, महासचिव शिवकुमार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सीमा किरण और शिवा कुमार सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
प्रज्ञानंद चौधरी (कोलकाता) सहित सभी निवर्तमान पत्रकार नेताओं ने उम्मीद जताई है कि नए पदाधिकारी पत्रकार जगत की समस्याओं के निराकरण के लिए बेहतर तरीके से कार्य करेंगे।
दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश थपलियाल, महासचिव के.पी. मलिक और सचिव हीरेन्द्र राठौड़ ने एनयूजे (आई) के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। बता दें कि निवर्तमान अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी और नवनिर्वाचित अध्यक्ष रास बिहारी के नेतृत्व वाले नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार आनंद राणा (दिल्ली) को हाल ही में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में सदस्य बतौर चुना गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
