एसएसपी पारुल माथुर ने किया एयरपोर्ट, चकरभाठा का औचक निरीक्षण… जनता से अच्छा व्यवहार करने और जुआ, सट्टा, अवैध शराब व कबाड़ पर कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश…
बिलासपुर, दिसंबर, 16/2021
जिले की नई एसएसपी पारुल माथुर ज्वाइनिंग के बाद लगातार शहर और थानों क्षेत्रो का जायजा ले रही है साथ ही अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिए है। रात को भी कॉम्बिंग गस्त की जा रहीं है। इसी कड़ी में गुरुवार को एसएसपी ने चकरभाठा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने एएसपी गरिमा द्धिवेदी से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और चकरभाठा मार्केट क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग कर क्षेत्र का जायजा लिया गया इसके साथ ही उनके द्वारा थाना कैम्पस का भम्रण कर स्टाफ क्वाटर की भी जानकारी ली गई।इसके अलावा सी.सी.टी.एन. कक्ष.का निरीक्षण कर ऑपरेटर से ऑनलाइन FIR संबंधी जानकारी लेकर उसे शीघ्र अपडेट करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने मालखाना का निरीक्षण कर थाने मे लंबित अपराध एवं मर्ग का जल्द से जल्द निराकरण करने का थाना प्रभारी को निर्देश दिया। एसएसपी थाना में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को क्षेत्र की जनता से अच्छे व्यवहार करने एवं पूरी अनुशासन के साथ ड्यूटी करने की भी हिदायत दी है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
