कबाड़ से भरी मेटाडोर को तखतपुर पुलिस ने किया जप्त, चालक पर हुई कार्यवाही… एसएसपी और एसडीओपी के निर्देश पर हुई कार्यवाही…
सितंबर, 12 / 2021, बिलासपुर
मुंगेली से बिलासपुर आ रही कबाड़ से भरी मेटाडोर को तखतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। गाड़ी में कार के करीब डेढ़ लाख रु कीमत के पार्ट्स थे जिन्हें जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी बिलासपुर, एडिशनल एसपी रूलर, एसडीओपी कोटा ने थाना क्षेत्र में हो रहे चोरी व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। निर्देश पर लगातार तखतपुर पुलिस द्वारा चोरी के सामान खरीदी बिक्री करने वाले व्यक्तियों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है जिसमे रविवार को भी मुखबिर से मिली सूचना पर तखतपुर पुलिस ने मेटाडोर जिसमे कार का बॉडी पार्ट्स भरा हुआ मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही है सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तखतपुर मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मेटाडोर 407 तथा चालक को कबाड़ सहित घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके पास चोरी का कार बॉडी पार्ट्स प्लास्टिक कबाड़ कीमती डेढ़ लाख रुपए को जप्त कर आरोपी आदित्य हेमराज के विरुद्ध धारा 41(1-4) crpc/ 379 ipc कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक गोपाल खांडेकर तरुण केसरवानी, ओंकार सिंह राजपूत का विशेष भूमिका रहा।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
