कमिश्नर डॉ. अलंग ने किया स्पेशल हेण्डलूम एक्सपो का शुभारंभ…
बिलासपुर, फरवरी, 15/2022

कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने मंगलवार की शाम मुंगेलीनाका स्थित तरण पुश्कर मैदान में स्पेशल हेण्डलूम एक्सपो का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर एवं भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी के शुभारंभ की घोषणा की । एक्सपो में 7 राज्यों से आये बुनकरों की हाथकरघा कला को खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों की कड़ी में किया गया है। प्रदर्शनी आगामी 27 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी खुली रहेगी।

कमिश्नर डॉ. अलंग ने शुभारंभ के बाद विभिन्न स्टॉलों का दौरा कर बुनकर कलाकारों से मुलाकात कर वस्त्र प्रदर्शनी के नमूनों का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी का आयोजन भारत सरकार के हथकरघा विकास आयुक्त एवं संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल द्वारा स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया है।

प्रबंध संचालक श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि हाथकरघा कलाकारों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में उत्तरप्रदेश, बिहार, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बुनकर कलाकार भागीदारी निभा रहे हैं। शुभारंभ के दिन से ही प्रदर्शनी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
