बिलासपुर // कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के निर्देश पर रेत, चूना पत्थर, मिट्टी और मुरूम के अवैध उत्खनन पर प्रकरण दर्ज किये गये और 15 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया।
खनिज अमला द्वारा विगत दो दिनों में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई की गई है।
पर्यावरण नियमों में मानसून के दौरान रेत उत्खनन प्रतिबंधित करने का निर्देश है। इसके दृष्टिगत खनिज विभाग ने कार्रवाई कर कुल 10 वाहन रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्यवाही के दौरान 5 वाहन अवैध चूनापत्थर खनिज के अवैध परिवहन का भी प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त सभी 15 वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में थानों एवं खनिज जाँच नाका की अभिरक्षा में रखे गए हैं।
खनिज दस्ता द्वारा ग्राम कोर्मी में अवैध मिट्टी, मूरूम के उत्खनन का प्रकरण भी दर्ज कर दो हाईवा एवं एक जेसीबी को जब्त किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized03/07/2025वृक्ष महोत्सव : दीया छत्तीसगढ़ का सकारात्मक प्रयास… पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने किया पौधारोपण…
बिलासपुर03/07/2025बिलासपुर में BNI BELIEVERS द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 6 जुलाई को…
Uncategorized30/06/2025कृषि विभाग की टीम ने आधा दर्जन दुकानों में दी दबिश… गड़बड़ी और लापरवाही पाए जाने पर थमाया नोटिस…
अपराध30/06/2025गैरेज मालिक पर कर्मचारी ने किया जानलेवा हमला… पुलिस मामला दर्ज कर युवक की कर रही तलाश…