कहीं छत्तीसगढ़ में भी तो लागू नहीं होगा राजस्थान फॉर्मूला ।
नगर निगम का चुनाव लड़े बिना भी किसी को महापौर बनाया जा सकता है
रायपुर // राजस्थान में नगर निगम का चुनाव लड़े बिना भी किसी को महापौर बनाया जा सकता है। कोई व्यक्ति पार्षद नहीं भी है तो उसे महापौर बनाया जा सकता है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से चुनाव की संभावना है। ऐसे में चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में राजस्थान फार्मूले को लागू किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कई नेताओं की बल्ले बल्ले हो सकती है, क्योंकि वो पार्षद का चुनाव लडने की स्थिति में नहीं है लेकिन महापौर बनने का ख्वाब जरूर देख रहे हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ के एक मंत्री ऐसी किसी भी संभावना से इंकार कर चुके है, अगर ऐसा हुआ तो नगरीय निकाय के चुनाव में नया ट्विस्ट आ सकता है।

राजस्थान सरकार ने फैसला ले लिया लेकिन अभी ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि बिना चुनाव लड़े महापौर बनने वाले शख्स को बाद में चुनाव लड़ना होगा या नहीं और यदि लड़ना होगा तो कितने दिन में। अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान में महापौर के साथ ही नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के अध्यक्षों को चुनने में भी यह व्यवस्था लागू होगी।फिलहाल ऐसी व्यवस्था से सिर्फ मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री चुने जाते हैं।
हाल ही में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने राज्य में महापौर, नपा व नपं अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने के फैसला लिया था। इसके लिए निकाय चुनाव संबंधी कानून में बदलाव किया गया था। यह भी खास है कि राज्य में कभी कांग्रेस सरकार ने ही प्रत्यक्ष निवार्चन प्रणाली को लागू किया था।जानकारों का यह भी कहना है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी के कई दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल हो गए। ऐसे में कांग्रेस अन्य राज्यों में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इसलिए विधानसभा चुनाव हार चुके अपने नेताओं को संतुष्ट कर उन्हें पार्टी खुद से जोड़े रखना चाहती है।
( साभार न्यूज़ कॉरिडोर )
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
