मुख्यमंत्री को कांकेर घटना के संबंध में पत्रकारों के जांच दल द्वारा रिपार्ट प्रस्तुत… मुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस महानिरीक्षक को दिए जांच रिपोर्ट का परीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश…

रायपुर,10 अक्टूबर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को उनके निवास कार्यालय में कांकेर में पत्रकारों के साथ हुई घटना से संबंधित तथ्यों के अन्वेषण हेतु राज्य शासन द्वारा गठित की गई उच्च स्तरीय जांच दल ने मुलाकात कर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंप दी। मुख्यमंत्री ने बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक को जांच रिपोर्ट भेजते हुए इसका परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर पत्रकारों की उच्च स्तरीय जांच दल के अध्यक्ष राजेश जोशी, संपादक नवभारत रायपुर के साथ ही जांच दल के सदस्य अनिल द्विवेदी, सम्पादक आज की जनधारा रायपुर, सुरेश महापात्र सम्पादक बस्तर इम्पेक्ट दंतेवाड़ा, शगुफ्ता शीरीन सहायक संपादक, राष्ट्रीय हिन्दी मेल और रूपेश गुप्ता संवाददाता स्वराज्य एक्सप्रेस रायपुर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में 16 पेज का मूल प्रतिवेदन तथा 450 पेज के अन्य दस्तावेज शामिल है ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
