बिलासपुर // कांग्रेस नेता एवं पार्षद पति व् उसके साथियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने पूर्व सरपंच व् उसके साथियों के साथ मारपीट व् बलवा करने का अपराध दर्ज किया है।
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौरी निवासी पूर्व सरपंच शिवनारायण कश्यप पिता राम विलास ने त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है, रिपोर्ट में कहा गया है कि वे 27 जनवरी की रात 11 बजे गांव में घूम रहे थे तभी त्रिलोक श्रीवास और उसके साथियों को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद गांव में आने पर आपत्ति की गयी। इस बात पर त्रिलोक श्रीवास, आनन्द श्रीवास, गणेश वर्मा, प्रहलाद साहू, आशीष पांडेय, सोमित श्रीवास जितेंद्र शर्मा ने प्रार्थी सहित उनके साथियों को दौड़ा दौड़ा कर मारपीट की। इस हमले में शिवदीप तिवारी, राजेश कश्यप, अजीत कश्यप, योगेश केवट, मनीष सारथी व् अन्य को गभीर चोट आई है। रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने त्रिलोक श्रीवास सहित उनके 8 साथियों के खिलाफ बलवा का जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
बिलासपुर05/02/2026बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव रद्द: बिना सुनवाई फैसले पर बवाल, रजिस्ट्रार–सहायक पंजीयक के खिलाफ विजिलेंस जांच की मांग…CM से लेकर लोकायुक्त तक शिकायत…
