• Tue. Feb 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का ग्रामीण जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप… कांग्रेस में भेदभाव की राजनीति एक बार फिर सतह पर…

बिलासपुर // कोटा ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला द्वारा ग्रामीण जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाने से कांग्रेस के अंदर चल रही भेदभाव की राजनीति एक बार फिर सतह पर आ गई है।
उनका कहना है कि जिलाग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी कोटा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करते हैं। उनकी गाडियां पकड़वाते हैं। इसके लिए कोटा ब्लॉक के अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं। केशरवानी के भेदभावपूर्ण रवैए से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

संदीप शुक्ला ने कहा कि वे अपने साथियों के साथ समस्याओं को लेकर यहां चर्चा करने आए थे, लेकिन जिला अध्यक्ष नहीं मिले और कांग्रेस भवन का ताला बंद है, इसलिए वे सांकेतिक धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि दो साल पहले प्रभारी मंत्री ने स्कूलों में शाला विकास समिति गठित करने के लिए प्रस्ताव मंगाए थे। हम जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी को 4 बार प्रस्ताव दे चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने सूची जारी नहीं की है। यही एक मौका रहता है, अपने कार्यकर्ताओं को खुश रखने का, लेकिन केशरवानी जी की उदासीनता से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र से जिलाअध्यक्ष बनाने की मांग उठी थी, जिस पर वे आज भी बरकरार हैं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed