• Fri. Oct 31st, 2025

News look.in

नज़र हर खबर पर

केंद्रीय जेल में बंदी पुरुष महिलाओं के बच्चों को गर्म कपडों का वितरण.. कोस्टा वूमेन फाउंडेशन बिलासपुर के तरफ से 14 बच्चो को जेल में गर्म कपड़ा वितरण..

बिलासपुर (न्यूज़लूक डॉट इन ) // केंद्रीय जेल में सजा काट रहे पुरुष एवं महिला बंदियों के बच्चों को गर्म कपड़े , स्वेटर स्कार्फ चॉकलेट एवं बिस्किट जेल प्रशासन के उपस्थिति में कोस्टा वूमेन फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा वितरण किया गया। कार्यक्रम में कोस्टा वूमेन फाउंडेशन बिलासपुर की ओर से अध्यक्ष सीमा देवांगन ,उपाध्यक्ष अंजना देवांगन ,सचिव लता देवांगन , एवं अमिता, संगीता ,हेमलता,मंजुला ,रेखा रजनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रही। बच्चों ने स्वेटर स्कार्फ चॉकलेट बिस्किट मिलने पर खुशियां जाहिर की। वही इस कार्य हेतु जेल अधीक्षक एस के मिश्रा को अध्यक्ष सीमा देवांगन ने धन्यवाद दिया और समय समय पर ऐसा कार्य करने की बात कही ।केंद्रीय जेल अधीक्षक एस के मिश्रा ने भी महिला संगठन की सदस्यों का आभार जताते हुए जनहित के कार्य के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारियों के अलावा महिला संगठन की सदस्य उपस्थित रही।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed