प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के लिए मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा की पहल ,,

कोरबा // मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा एवं पर्यावरण प्रबंधन विभाग के सहयोग से नगर परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्लास्टिक कचरा संग्रहण करने मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के अंतर्गत महिला समिति के सभी सदस्याओं ने अध्यक्षा, श्रीमति उमा त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरे टाउनशिप मे 4 महीनो से कचरा एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान 1000 से ज्यादा बोरी प्लास्टिक कचरे का संग्रह किया जा चुका है। इस एकत्रित कचरों को पर्यावरण अनुकूल पद्धती से निपटान करने के लिए सीमेंट उद्योग को भेज दिया जाएगा, जहां इसका सही निपटान किया जाएगा।
राशन पैकेट का वितरण ….

इस अनूठी पहल से जुड़े सफाई कर्मचारियों को करोना संकट के समय सहायता करने के लिए दिनांक 18 जुलाई 2020 को श्रीमति उमा त्रिपाठी, अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति के हाथों अन्य पदाधिकारिओं के उपस्थिती में राशन पैकेट वितरण किया गया। महिला समिति द्वारा न सिर्फ प्लास्टिक का संग्रहण किया गया अपितु लोगों को पर्यावरण अनुकूल चीजों को अपनाने के लिए भी नियमित अंतराल पर जागरूक किया गया।
पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है प्लास्टिक …
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है, यह सौ से भी ज्यादा वर्षों तक बिना सड़े पर्यावरण को क्षति पहुंचाता है। इसीलिए एनटीपीसी द्वारा प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किया जा रहा है, साथ ही एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र भी घोषित किया गया है। एक जिम्मेदार नैगम होते हुए सभी कार्यों में पर्यावरण अनुकूल चीजों को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
