कोरोना वैक्सीन….हास्पिटल के अंदर चल रहा रैकेट…!

रायपुर // रायपुर मेकाहारा की स्टाफ नर्स दंपत्ति ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर एक दम्पती से धोखाधड़ी कर 11 हजार की मांग की गई, दम्पती की रिपोर्ट पर पुलिस ने रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की धरपकड़ में जुट गई है। बता दें कि मेकाहारा की स्टाफ नर्स दीपा सोनी ने कटोरा तालाब निवासी एक दंपत्ती को कोरोना पॉजिटिव आने पर फोन कर कोरोना वैक्सीन लगवाने की बात कही। जब कोरोना पॉजिटिव महिला मेकाहारा पहुंची तो दीपा ने अपने पति राकेश चंद को बुलाया, उन्होंने महिला को कोरोना वैक्सीन के नाम पर इंजेक्शन लगाई और 11 हज़ार रुपयों की मांग की जिस पर महिला द्वारा पैसे नहीं होने पर 3000 रुपये ही दिए गए, बाकी शाम में देने की बात कहते हुए वहां से लौट आयी। शाम को देवेंद्र नगर निवासी राकेश चंद ने बचे हुए पैसों की मांग की तो महिला के पति ने अपने परिचित डॉक्टर व दोस्तों से इसके बारे में पूछा जो कि साफ तौर पर उन्होंने फर्जीवाड़े का शक जताया। महिला के पति ने राकेश को पैसे देने के बहाने बुलाकर उसे पकड़कर सिविल लाइन थाना लेकर गए जिसके बाद अब पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की भी धरपकड़ के लिए जांच में जुटी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
