बिलासपुर // कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में हो रहे अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण का सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। जिसमे 1 नवम्बर से 15 दिसंबर तक 83 प्रकरण दर्ज किए गए। उक्त प्रकरणों में रेत के 49, कोयला के 8, साधारण पत्थर के 5, चूनापत्थर के 12, मिट्टी ईंट के 5, डोलोमाइट के 2 एवं मिट्टी के 2 वाहनों पर कार्यवाही कर 21 लाख 66 हजार 1 सौ 77 रु. अर्थदंड जमा कराकर प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त ज़िले में चल रहे खनिजों के अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए 5 प्रकरण दर्ज कर 446344/- रु. जमा करा कर प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है।
जिला खनिज विभाग के उप संचालक दिनेश मिश्रा ने बताया कि विगत डेढ़ महीने मे अब तक जिले में अवैध उत्खनन के 83 प्रकरण दर्ज किये गये है। जिसमें 21 लाख 66 हजार से अधिक की राशि अर्थदण्ड के रूप में वसूल की गई। इसी तरह अवैध खनिज उत्खनन परिवहन के 5 प्रकरण दर्ज कर 4 लाख 46 हजार से अधिक की राशि का अर्थदण्ड लगाया गया।
खनिज विभाग ने जिले में इस वर्ष अब तक 359 प्रकरण दर्ज कर 1 करोड़ 80 लाख के करीब की राशि अर्थदण्ड के रूप में वसूली की गई है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/12/2025विजय केशरवानी की पहल रंग लाई: मोपका–सेंदरी बाईपास का ई-चालान कैमरा बंद, ग्रामीणों को मिली राहत बिलासपुर।
Uncategorized17/12/2025भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार, बोदरी नगर पंचायत की CMO भारती साहू सहित बाबू पकड़े गए… सरकारी दफ्तर में खुलेआम सौदा..12 हजार की रिश्वत ने खोल दी पोल….
अपराध17/12/2025नक्शा पास करने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़… बोदरी नगर पालिका में एसीबी का छापा, बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार…
Uncategorized15/12/2025भारतीय नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प, हरियाली व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा परिसर
