चिल्हाटी में सड़क पर मिली ठेकेदार की खून से लथपथ लाश के कारण पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी…
वहीं घर पर पत्नी भी मिली खून से लथपथ…

बिलासपुर // बिलासपुर के चिल्हाटी में सड़क पर पहले तो एक आदमी की खून से लथपथ लाश मिलती है और थोड़ी देर में उसकी पत्नी भी घर पर बुरी तरह घायल अवस्था में मिलती है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल चुकी है। शहर से लगे चिल्हाटी इलाके में सड़क पर एक आदमी की खून से लथपथ लाश मिली है,मृतक की पहचान कर जब घर में छानबीन करने पुलिस पहुंची तब मृतक की पत्नी घर में घायल अवस्था में बेहोश पड़ी मिली बताया जा रहा है,तो वही महिला के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।,मृतक का नाम तीरथ राम यादव बताया जा रहा है,मृतक ठेकेदारी का काम करता था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम जांच में जुटी हुई है।डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा है। मृत तीरथ राम और उसकी घायल पत्नी के बीच का कनेक्शन निकालने की कोशिश पुलिस कर रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
