बिलासपुर, दिसंबर, 11/2021
सरकंडा पुलिस ने राजकिशोर नगर में हुए चोरी के मामले में तखतपुर से एक चोर सहित महिला खरीददार को पकड़ा है उनके पास से सोने चांदी के जेवर, एक्टिवा वाहन, मोबाइल नगदी रकम जप्त की है जप्त सामन की कीमत करीब 2 लाख रुपए है।
सरकंडा थाने में एएसपी उमेश कश्यप ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राजकिशोर नगर निवासी श्रीमती अल्पना महंत के मकान में 18 जुलाई की रात तखतपुर निवासी मुकेश कुमार गुप्ता और बिर सिंह मकान की छत से घर मे घुस कर सोने के जेवर, मोबाइल, एटीएम और कुछ दस्तावेज चोरी कर लिए थे। इसके अलावा चोरों ने तखतपुर, कोटा, तारबाहर, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिए थे। चोरी के एक प्रकरण में बिर सिंह पहले से ही जेल में बंद है। दूसरे आरोपी को सरकंडा पुलिस ने तखतपुर से गिरफ्तार किया है। वही महिला खरीददार को चंदुवाभाटा से पकड़ा गया है।

मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, उनि अशोक दुबे, प्र आर हरनायन पाठक, आर. बलबीर सिंह, विवेक राय, सत्य कुमार पाटले, प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
