
रायपुर // आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने छग के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खास रहे पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है । जानकारी मिली है कि शुरुआती जांच में ईओडब्ल्यू ने पाया कि अमन सिंह ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। आरटीआई एक्टिविस्ट उचित शर्मा ने मामले की शिकायत की थी उनकी शिकायत पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में राज्य शासन ने प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के खिलाफ एसीबी व ईओडब्ल्यू को जांच के निर्देश दिए हैं। लगभग दो साल पहले अमन सिंह के खिलाफ पीएमओ में भी शिकायत हुई थी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें ईओडब्ल्यू के महानिदेशक को जांच के आदेश दिए गए हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/08/2026एटीआर रेंज में शेरनी का हमला, 25 वर्षीय युवक की मौत,, शावक के साथ मौजूद थी शेरनी, जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था युवक…
प्रशासन24/08/2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई,, 412 भरे सिलेंडर कम मिले… कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई…
बिलासपुर24/08/2026दाऊ श्री मेडिकल के अवैध निर्माण पर निगम की सख्ती, तीन दिन में जवाब नहीं तो चलेगा बुलडोजर…
बिलासपुर21/08/2026हाईकोर्ट, कॉलेज और कॉलोनियों से एयरपोर्ट तक ई-बस की कनेक्टिविटी की पहल… बोदरी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों की मांग पर कलेक्टर का भरोसा, एयरपोर्ट तक बढ़ेगी ई-बस सेवा…
