बिलासपुर // अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला के समर्थन में अब हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सामने आया है, एसोसिएशन ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है ।बार एसोसिएशन ने एसपी से मांग की है की पुलिस और बाल कल्याण समिति के उन पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये जिन्होंने अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला से अभद्रता और अपशब्दों का प्रयोग किया, साथ ही अश्लील हरकत की और उनके खिलाफ झूठा प्रकरण भी दर्ज किया है ।

छग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सी के केशरवानी ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा है कि सरकंडा थाना, महिला थाना के पुलिस स्टाफ व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों ने ने विगत दिवस 14 एचआईवी पीड़ित बच्चियों को अपना घर से जबरन निकालने से मना करने पर अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला के साथ अश्लील हरकत की, उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। उनके साथ मारपीट भी की गई। बाद में उन्हें अवैध ढंग से सरकंडा थाने में तथा बाद में सकरी थाने में रखा गया और झूठी एफआईआर दर्ज की गई। हाईकोर्ट बार एसोसियेशन इस कृत्य से छुब्ध है और पुलिस की कार्रवाई निंदनीय है। अधिवक्ता शुक्ला ने इस बारे में शिकायत की है जिसकी प्रति भी एसोसिएशन पुलिस अधीक्षक को भेजी है। एसोसियेशन ने उक्त प्रकरण में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
