बिलासपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडे तथा उनके पुत्र शुभम पांडे हुए गिरफ्तार…
पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर के साथ मारपीट करने का आरोप…
ननकीराम कंवर ने देवेंद्र और शुभम पांडे की गिरफ्तारी न होने पर मुख्यमंत्री निवास के सामने रायपुर में धरना देने की घोषणा की थी…
कोरबा // बिलासपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडे तथा उनके पुत्र शुभम पांडे को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है।।छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर ने भाजपा नेता देवेंद्र पांडे और उनके पुत्र शुभम पांडे पर मारपीट का आरोप लगया था। जिसकी शिकायत रामपुर पुलिस सहायता केंद्र में दर्ज करवाई गई थी। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया था जिसको देखते हुए पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने रायपुर सीएम हाउस के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मंग की थी।इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष सेवक राम कंवर ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोपियों के विरुद्ध अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद आज सुबह देवेंद्र पांडेय व उनके पुत्र को गिरफ्तार कर रामपुर पुलिस अपने साथ पुलिस सहायता केंद्र ले गई है।
ज्ञात रहे कि पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर व भाजपा नेता व पूर्व ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय और पुत्र शुभम पांडेय के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान देवेंद्र पांडे द्वारा अपने पुत्र शुभम पांडे के साथ मिलकर संदीप कंवर को बंधक बनाकर मारपीट की गई थी।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
