कोविड-19 का मेडिकल वेस्ट अर्थात रद्दी, पीपीई किट, मार्क्स ग्लब्स के ढेर से संक्रमण का खतरा …

बिलासपुर // आज पूरा बिलासपुर शहर कोविड-19 के संक्रमण के खतरे से जूझ रहा है। ऐसे में यदि स्वास्थ्य विभाग ही कोराना वायरस कोविड-19 के सैंपल जांच अथवा इलाज में उपयोगी मेडिकल वेस्ट को लापरवाही पूर्वक कहीं भी फेंकने लगे तो इसे क्या कहा जाएगा..। अफसोस कि बिलासपुर में ऐसा ही हो रहा है। यहां के सीएमओ ऑफिस स्थित क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र छात्रावास के सामने काफी समय तक कोरना सैंपल की जांच की जाती थी। इस जांच के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले पीपीई किट, मार्क्स ग्लब्ज सुमित मेडिकल वेस्ट को रद्दी की तरह बाहर फेंक दिया गया है। खुले में पड़ा हुआ मेडिकल वेस्ट का है ढेर, अपने आसपास संक्रमण का खतरा फैलाता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि मेडिकल वेस्ट के ढेर को कहीं सुरक्षित जगह पर डिस्पोज ऑफ करे। साथ ही इस बात का ध्यान रखे कि शहर में कहीं भी मेडिकल वेस्ट फेकने में इस तरह की लापरवाही न बरती जाए। वरना इससे फैला संक्रमण जानलेवा साबित हो सकता है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
