• Thu. Jul 30th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया दसवीं और बारहवीं का परिणाम… मेरिट लिस्ट में बिलासपुर के 8 बच्चे शामिल – – नगर विधायक शैलेष पांडेय ने फोन कर दी बधाई…

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया दसवीं और बारहवीं का परिणाम…

मेरिट लिस्ट में बिलासपुर के 8 बच्चे शामिल – – नगर विधायक शैलेष पांडेय ने फोन कर दी बधाई…

बिलासपुर, मई, 15/2022

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। नगर विधायक शैलेष पांडेय ने मेरिट लिस्ट में बिलासपुर जिले के शामिल 8 बच्चों से फोन में बात कर बधाई दी। कक्षा 10वीं में होली क्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल मंगला के छात्र जयप्रकाश कश्यप ने 98.17% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।भारत माता हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हेमांगी हलदर ने 97.67% के साथ पांचवा, गुरुकुल विद्या मंदिर के छात्रा समीक्षा देवांगन ने 97.33% के साथ सातवां, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र चंद्रकांत श्रीवास ने 97.00% के साथ नवां, एमजीएम इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा भूमिका पटेल ने 96.83% के साथ दसवां, स्थान प्राप्त किया है। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा खुशबू वाधवानी ने कक्षा 12वीं की मेरिट लिस्ट में 96.40% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है वही बिलासपुर पब्लिक स्कूल सरकंडा की छात्रा निशा दुबे ने 94.40% लाकर 9वां स्थान प्राप्त किया है। गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल तखतपुर की छात्रा मानसी साहू ने 94.20% के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया।

विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड की कक्षा 10 वीं, 12 वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। ऐसे विद्यार्थी जो अपनी अपेक्षा अनुरूप परिणाम न ला पाए हो, वे निराश न हो, सकारात्मक ऊर्जा के साथ आप पुनः प्रयास करें।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed