• Thu. Oct 1st, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बारूद ले जा रहा टैंकर पलटा… ड्राइवर कंडक्टर बाल बाल बचे…

कोरबा में बारूद ले जा रहा टैंकर पलटा : ड्राइवर कंडक्टर बाल बाल बचे…

कोरबा // एसईसीएल की कुसमुंडा ओपनकास्ट माइंस में आज सुबह बारूद ले जा रहा टैंकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में टैंकर के चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए।दोनों ने घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी, जिस पर वे मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को उठाने की कवायद में जुट गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा के विकास नगर स्थित आईबीपी प्लांट से बारूद भरकर टैंकर क्रमांक सीजी-12एटी-2508 सुबह 10 बजे के लगभग एसईसीएल के कुसमुंडा खदान के लिए निकला था। अभी टैंकर कालोनी को पार करने के बाद खदान में पहुंचा ही था कि एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर में सवार चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। किसी तरह दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही एसईसीएल प्रबंधन को अवगत कराया। चालक व परिचालक की सूचना पर आईबीपी तथा एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को उठाने के प्रयास में जुट गए हैं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल कई जिलों के ASP, DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला,, मिली नई जिम्मेदारी… देखे सूची..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *