जंगल में तेंदुए का 2 दिन पुराना शव मिला… चारो पंजे कटे हुए… वन विभाग को नही थी खबर… ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अधिकारी…
बिलासपुर, फरवरी, 08/2022
बिलासपुर वनमंडल के सीपत सोंठी जंगल से लगे बिटकुला-खम्हिरया वन परिक्षेत्र में सोमवार की शाम तेंदुए का शव मिला है। यह शव 2 दिन पुराना है। इसकी जानकारी वन विभाग को नही थी ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखा फिर जिसकी सूचना वनकर्मियों को दी। जानकारी मिलने के बाद भी वन विभाग ने इस ओर ध्यान नही दिया। फिर शाम डिप्टी रेंजर हफीज खान पहुंचे। फिर धीरे-धीरे रेंजर, डीएफओ और एसडीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
जिस तेंदुए का शव मिला है उसके पैर के पंजे का हिस्सा गायब है । उसके दांत भी निकाल लिए गए है। तेंदुए के शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसका शिकार किया गया है। उसके अंगों की तस्करी करने की आशंका जताई जा रही है। शिकारियों ने तेंदुए को मारने के बाद उसके चारों पैर को काट दिए है। शव को देखकर ऐसा लग रहा है हो वह 2 दिन पूराना है। ऐसे में अब वन विभाग के अफसर इस नाकामी को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में कुछ महीने पहले अदराली ग्राम के पास तेंदुआ देखा गया था। तेंदुए ने ग्रामीण पर पंजे से हमला भी किया था। इस सूचना के बाद भी वन विभाग के अफसरों ने जानकारी नहीं ली न ही तेंदुए के पग मार्क की पड़ताल की। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र के अधिकारी मुख्यालय में नहीं रहते। इसके चलते जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा का भी उन्हें ध्यान नहीं रहता

सोंठी सर्किल से ही लगा हुआ सीपत सर्किल है। यहां पदस्थ डिप्टी रेंजर अयज बेन से तेंदुए की लाश मिलने की जानकारी ली गई, तब उन्होंने अपने क्षेत्र में इस तरह की घटना से ही इंकार कर दिया। हैरानी की बात है कि सोंठी सर्किल के जंगल में तेंदुए की लाश मिली है और उससे लगे सीपत सर्किल के डिप्टी रेंजर से भी अफसरों ने इस बात को साझा नहीं किया। ऐसे में जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा के साथ ही अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है?
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
