• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

जन्माष्टमी में ग्राम कोरमी में हुए दो पक्षो के बीच मारपीट मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत…

सितंबर, 03 / 2021, बिलासपुर

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमी में 4 दिन पहले मटकी फोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद में दो पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे चले थे जिसमें एक पक्ष को गंभीर चोटें आई थी जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। घायल युवक की शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गयी।

सिरगिट्टी के ग्राम कोरमी मे 4 दिन पहले कृष्ण जन्माष्टमी की रात लगभग 9:30 बजे मामूली विवाद को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें कि मारपीट से घायल युवको को हॉस्पिटल पर भर्ती कराया गया था। जिसमें से एक युवक उमेश यादव को गंभीर चोट लगी थी जिसके कारण उसे रायपुर रिफर किया गया था और शुक्रवार की दोपहर को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

जानकारी मिली हैं कि उमेश यादव अपने माता-पिता का एकलौता संतान था। जो दूध बेचकर अपना व परिवार का पालन पोषण किया करता था। मृतक के चार बच्चे हैं। उन चार बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है। मौत की खबर लगते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है कल मृतक का पंचनामा, पोस्टमार्टम रायपुर में किया जाएगा उसके बाद शव को निवास ग्राम कोरमी में लाया जाएगा।

ग्रामीणों ने किया था थाने का घेराव…

ग्राम कोरमी में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े ने देखते ही देखते मारपीट ने खूनी संघर्ष में बदल गया एक दूसरे पर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ वार किए गए थे जिसमे एक पक्ष को गंभीर चोटे आयी थी जिसके बाद ग्रामीणों ने सिरगिट्टी थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारे बाजी की थी पुलिस पर कई आरोप भी लगाए थे जिसके बाद थाना प्रभारी ने तत्काल इस केस के विवेचक को हटा कर जांच का जिम्मा दूसरे को दे दिया था जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed