बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के बिलासपुर प्रवास के दौरान डीपीएस स्कूल स्थित हेलीपैड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात…
बिलासपुर, फरवरी, 26/2022

पत्रकार कॉलोनी बिरकोना में शेष बचे पत्रकारों को भी आवास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भूमि की मांग की गई। मालूम हो कि करीब 3 साल पहले समिति के पदाधिकारी और पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से चरौदा भिलाई में जाकर पत्रकारों के लिए अतिरिक्त भूमि की मांग की गई थी जिसके परिपालन में मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन बिलासपुर ने 5 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर भूआवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कलेक्टर के पास लंबित प्रक्रिया को जल्द पूरी कराने की मांग बिलासपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से की गई है। इसके साथ ही करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से अशोक नगर पानी टंकी से लेकर कोनी सिटी बस स्टैंड तक सड़क जीर्णोद्धार की मांग की गई है। श्री बघेल ने प्रतिनिमण्डल को मांग पूरी किये जाने का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय के अलावा प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष संजीव पांडेय, डायरेक्टर व पूर्व अध्यक्ष शशिकांत कोंहेर, कमलेश शर्मा, यासीन अंसारी, साखन दर्वे, पत्रकार मनीष शर्मा, अखलाख खान गोपीनाथ डे, विशाल झा, श्याम पाठक, लोकेश वाघमारे, प्रदीप भोई, दिलीप अग्रवाल मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
