जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर सेक्टर में IG पद संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी चारू सिन्हा …
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए की जिम्मेदारी पहली बार किसी महिला अधिकारी के हाथों में सौंपी गई है। सीआरपीएफ ने चारु सिन्हा को श्रीनगर सेक्टर का इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) नियुक्त किया है। 1996 बैच के तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी चारू सिन्हा पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्हे श्रीनगर सेक्टर का आईजी बनाया गया है। श्रीनगर की आईजी से पहले चारु सिन्हा सीआरपीएफ बिहार सेक्टर की आईजी थीं। और नक्सलियों के खिलाफ मुहिम की अगुवाई कर चुकी हैं। उनके नेतृत्व में विभिन्न नक्सल विरोधी अभियान चलाए गए। बाद में उन्हें सीआरपीएफ, जम्मू में बतौर आईजी स्थानांतरित कर दिया गया था। सीआरपीएफ के मौजूदा डायरेक्टर जनरल (डीजी) एपी माहेश्वरी भी 2005 में श्रीनगर सेक्टर के आईजी रहे हैं। इस सेक्टर की शुरुआत 2005 में हुई थी। अब तक कभी भी यहां पर आईजी के रूप में महिला अफसर की तैनाती नहीं हुई थी। सीआरपीएफ के श्रीनगर सेक्टर में जम्मू-कश्मीर के तीन जिले बडगाम, गांदरबल और श्रीनगर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख आता है। इस सेक्टर में 2 रेंज, 22 कार्यकारी यूनिट और तीन महिला कंपनी आती है। इसके अलावा श्रीनगर सेक्टर का ग्रुप सेंटर-श्रीनगर पर प्रशासनिक कंट्रोल भी है। अब इन इलाकों में होने वाले सभी ऑपेशन में चारू सिन्हा हेड करेंगी।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन18/04/2026महुआ शराब पर आबकारी का डंडा: दो ठिकानों पर छापा, 75 लीटर कच्ची शराब और 210 किलो लहान जब्त, 2 महिलाएं गिरफ्तार
प्रशासन18/04/2026अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा: निरतु से लेकर कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई… 70 ट्रैक्टर रेत, जेसीबी-हाइवा समेत 5 और वाहन पकड़ाए…
हाईकोर्ट17/04/2026धर्म स्वातंत्र कानून को “टारगेटेड लेजिस्लेशन” बताकर हाईकोर्ट में दी चुनौती..
Uncategorized17/04/2026लिंगियाडीह बस्ती को राहत: हाई कोर्ट ने 36 परिवारों के मकान तोड़ने पर लगाई रोक..
