बिलासपुर/ बलौदा बाजार / शराब भट्टी के नजदीक 5 अक्टूबर को हुई हत्या की पूछताछ करने भाटापारा टीआई नरेश चौहान ने चखना दुकान चलाने वाले लक्ष्मीकान्त उर्फ राजू यदू के चखना सेंटर पहुंचे थे इस समय टीआई चैहान के साथ सिपाही भी थे अभी टीआई ने जानकारी लेना शुरू ही किया था कि राजू यदू आगबबूला हो गया और सामने रखा जलता स्टोव टीआई पर फेंक कर मार दिया ।

इस अचानक हुई हरकत से टीआई और सिपाही दोनों अंचभित रह गए लेकिन तत्काल उन्होंने आरोपी को अपनी कस्टडी में लिया और थाने ले आए इसके बाद आरोपी लक्ष्मीकांत पर धारा 307 के तहत कार्यवाही की गई । कुछ दिन पहले ही हुई एक कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी हुई है । जानकारी के मुताबिक बढ़ई का काम करने वाले एक व्यक्ति चंद्रकांत की हत्या शराब ठेके से दो सौ मीटर की दूरी पर हो गई थी । घटनास्थल पर पुलिस को दो जिंदा कारतुस तथा दो खाली खोखे बरामद हुए थे तब से पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ कर ली है लेकिन इस अंधे कत्ल की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है ।
इस संबंध मे भाटापारा टीआई नरेश चैहान से बात की गई तो उनका कहना था कि – पूछताछ करने के लिए वहां गए थे चखना संचालक ने अचानक जलता हुआ स्टोव उपर फेंक दिया । चोट भी आई है । चखना संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया ।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
