बिलासपुर // बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे और ब्लॉक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद मामले में पीसीसी ने शहर कांग्रेस ब्लॉक 1 के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन को पद से निष्कासित करने की कार्यवाही की है। जिसके बाद ही पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार जावेद मेनन को आगामी आदेश तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1 बिलासपुर शहर का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आपको बतादें की 4 जनवरी को बिलासपुर के सर्किट हाउस के नए भवन के उद्धघाटन समारोह के दौरान विधायक शैलेश पांडेय और ब्लॉक 1 के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन के बीच बधाई देने की बात को लेकर काफी कहासुनी हुई थी जिसकी शिकायत विधायक ने पीसीसी में की थी, मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी कमेटी ने जांच के दौरान करीब 40 लोगो के बयान लिए थे जांच के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी, रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर तैय्यब हुसैन को उनके पद से कार्यमुक्त किया गया साथ ही नए आदेश में कांग्रेस युवा नेता जावेद मेमन को आगामी आदेश तक के लिए शहर कांग्रेस के ब्लॉक 1 का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
बिलासपुर05/02/2026बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव रद्द: बिना सुनवाई फैसले पर बवाल, रजिस्ट्रार–सहायक पंजीयक के खिलाफ विजिलेंस जांच की मांग…CM से लेकर लोकायुक्त तक शिकायत…
