थाने में रखी गाड़ियों में लगी आग… धु-धु कर जले वाहन… आग पर काबू पाने की कोशिश…
बिलासपुर, जून, 01/2022
जिले के रतनपुर थाने में रखे वाहनों में आग लग गयी है आग काफी जबरदस्त लगी है आग लगने का कारण अभी वजह स्पष्ट नही हो पाया है। थाना परिसर में रखे है दर्जनों वाहन धु-धु कर जल रहे है। पुलिस कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।बिलासपुर से दमकल की गाड़ी रवाना की गई है। थाने में आग लगने की सूचना पर कोटा एसडीओपी आशीष अरोरा रतनपुर पहुंचे है। आग में काबू पाने की लगातार कोशिश की जा रही।

थाना परिसर में आग लगने की इतनी बड़ी घटना कैसे हुई है ये जांच का विषय है इस घटना ने शासन प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है। रतनपुर नगर पालिका भी दमकल का संचालन करती है जो थाना परिसर में ही खड़ी रहती है लेकिन देख रेख के अभाव में गाड़ी खराब हो गयी है जो किसी काम की नही है। आग पर काबू पाने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पड़ा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
