छत्तीसगढ़ // पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल ने दो अलग अलग ट्वीट कर राज्य की कांग्रेस सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चुनाव के वक्त जनता से शराबबंदी का वायदा किया था, जो पूरा नहीं किया गया। इसके उलट वर्तमान में जब देश-प्रदेश कोरोना महामारी से जुझ रहा है, तब सरकार का प्रथम दायित्व यह है कि, वह घर-घर आवश्यक दवाईयों का वितरण करती, इसके विपरीत सरकार ने घर-घर शराब पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। उक्त बातें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने ट्वीटर एकाउन्ट पर ट्वीट करते हुए कहीं है।

अमर अग्रवाल ने लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा शराब दुकान खोली जाकर शराब बेचने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, किन्तु उनके द्वारा डिलवरी ब्वॉय के माध्यम से घर-घर शराब बिक्री किये जाने पर ट्वीट करते हुए कहा है कि, वर्तमान की परिस्थिति घर-घर दवाईयां पहुंचाये जाने की है, तब सरकार घर-घर दारू पहुंचा रही है। ऐसा करने वाली यह देश की पहली सरकार है, जिसे जनता के स्वास्थ्य को लेकर कोई सरोकार नहीं है। ट्वीट करते हुए अमर अग्रवाल ने सरकार के खिलाफ में कहा है कि, ‘‘दवा नहीं दारू से प्यार ! वाह रे वाह भूपेश सरकार !!‘‘
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने दूसरे ट्वीट पर स्वास्थ्य मंत्री को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि, संतुलन और संयम के साथ संघर्ष का आह्वान करने वाले स्वास्थ्य मंत्री जी माननीय उच्च न्यायालय के गाइडेंस के बावजूद बिलासपुर में कोरोना टेस्टिंग लैब की कवायद आपके रहते बंद बस्ते में डाल दी गई लगता है। इस पर उन्होनें इसे प्राथमिकता से संज्ञान में लेते हुए क्रियान्वयन करने की अपील स्वास्थ्य मंत्री से करते हुए बिलासपुर को निराश न करने को कहा है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
