• Tue. Feb 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

दुखी एवं परेशाान किसानों को मिलेगी मदद… डायल 112 से…

बिलासपुर // किसान अपने फसल बेचने में आ रही समस्या से परेशान है या उसे अन्य मदद की जरूरत है तो 112 नंबर डायल कर वे अपनी समस्या बता सकते है। उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए डायल 112 की सेवा को किसानों से जोड़ने के निर्देश दिये है।

इस धान खरीदी सीजन तक यह सेवा किसानों को उपलब्ध होगी। किसानों के पंजीयन रकबे की एंट्री, रकबे की कमी, गिदावरी में किसी प्रकार की त्रुटि, धान बेेचने में किसी प्रकार की समस्या या किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता हेतु 112 नंबर डायल कर जानकारी दे सकते है। उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed