तोरवा थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग की दुष्कर्म और हत्या के मामले में की गुत्थी सुलझी… एकतरफा प्यार में नाकाम युवक ने साथी के साथ मिलकर की थी नाबालिक की हत्या… पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाया..
बिलासपुर // शहर के तोरवा थाना इलाके में हुई नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की गुत्थी को आखिरकार पुलिस ने 5 दिनों बाद सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों ने दुष्कर्म के बाद अपनी पहचान छुपाने के लिए नाबालिग युवती को मौत के घाट उतार दिया था। 5 दिनों की जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि युवती को आरोपी युवक एकतरफा प्यार करता था।

जानकारी हो कि बीते 30 जून को महमद ग्राम पंचायत में नाबालिक युवती की नहर के किनारे हत्या कर दी थी जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था लगातार ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था और इसी के चलते बड़ी संख्या में बीते दिन ग्रामवासियों आईजी ऑफिस और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा था पुलिस लगातार टीम बनाकर अंधे कत्ल को सुलझने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान पुलिस को आसपास के इलाकों से सूचना मिली थी कि लाल खदान निवासी सूरज कश्यप द्वारा नाबालिक युवती से एकतरफा प्यार में पागल था और लगातार उसके द्वारा युवती को मनाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन बार-बार विरोध के कारण सूरज परेशान हो गया था इसी का बदला लेने के लिए सूरज ने अपने साथी महेंद्र पासी के साथ मिलकर युवती की हत्या की योजना बनाई थी और दिनांक 30 जून को मौका मिलते ही नाबालिग की ग्राम पंचायत के पास के नहर में एलुमिनियम तार के जरिया गला घोट कर हत्या कर दी थी पुलिस की सघन पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
