बिलासपुर // प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की प्रांतीय बैठक संस्था के प्रदेशाध्यक्ष एल.एल. कोशले के अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय न्यू राजेन्द्र नगर में सम्पन्न हुई। कोरोना महामारी संक्रमण के चलते बैठक में शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ख्याल रखा गया। बैठक में विभिन्न विषयों और मुद्दों पर विस्तृत विचार विमर्श करते हुए संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए अनेक पदाधिकारियों की भी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्री कोशले महिला प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उमा भतपहरे, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मोहन बंजारे, प्रदेश महासचिव विजय कुर्रे, बिलासपुर जिला प्रभारी दिनेश लहरे एवं बिलासपुर जिलाध्यक्ष सुकेंट बंजारे की सहमति से बिलासपुर जिले के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई,

जिसमें तारन टंडन को बिलासपुर जिलाध्यक्ष ग्रामीण, श्रीमती प्रितीबाला आडिल को बिलासपुर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, दीपक बंजारे (सरपंच) को बिलासपुर जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष ग्रामीण के पद पर नियुक्ति की गई। बैठक में सर्वश्री श्याम जी तांडे कोषाध्यक्ष, आजीवन सदस्य राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी, रायपुर शहर अध्यक्ष अश्वनी बबलू, जिवेन्द्र, जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे, नीलकमल आजाद, प्रदेश प्रतिनिधि ईश्वर जोगलेकर, शांतिलाल पात्रे, शंकर कुर्रे, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कृष्णा कोशले, मीडिया मनीष रात्रे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
