लोहे का चैनल गेट चुराने वाले दो नाबालिग समेत चार आरोपी सरकंडा पुलिस के हत्थे चढ़े…
अगस्त, 20 / 2021बिलासपुर
निर्माणधीन मकान से लोहे का चैनल गेट और निर्माणाधीन सामग्री चुराने वाले 2 नाबालिगों सहित 2 अन्य आरोपियों को सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

सरकंडा पुलिस को लगातार मुखबीर से सूचना मिल रही थी कि बहतराई क्षेत्र के कुछ संदिग्ध लोग निर्माणाधीन मकानों और सूने घरों से लोहे का सामान चोरी कर बेचने के गोरखधंधे में लगे हुए हैं। इसकी सूचना सरकंडा पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । फिर उनके निर्देश में पर रेड मारकर चार आरोपियों के पास से 3 कुंटल वजन वाले चैनल लोहे के 3 चैनल गेट और साथ में ₹15000 का अन्य सामान बरामद किया। वहीं इस काम मे लगे दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें दो नाबालिगों के अलावा एक संजीव भट्ट पिता गुजरा लाल निवासी अटल आवास तथा दूसरा सूरज विश्वकर्मा पिता कृष्ण कुमार निवासी बहतराई अटल आवास शामिल है। इस कार्य में लोहे का गेट बरामद करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी करने में प्रधान आरक्षक विकास सिंगर तथा आरक्षक प्रमोद सिंह, सत्य पाटले अविनाश कश्यप और लगन की भूमिका सराहनीय रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
