• Sun. Oct 18th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

न्यायधानी में 9 साल के बच्चे का अपहरण… 2 नकाबपोशो ने दिया घटना को अंजाम… पुलिस ने की नाकेबंदी…

बिलासपुर // छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के मस्तुरी क्षेत्र के पचपेड़ी में 9 साल के मासूम बालक के अपहरण की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाने का है, अपहृत बालक प्रियांशु नायक पिता पुनीत नायक उम्र 9 वर्ष पचपेड़ी का रहने वाला है।

मिली जानकारी अनुसार प्रियांशु अपने दोस्तों के साथ आज सुबह तकरीबन 11 बजे गांव के ही बंधवा तालाब में नहाने गया था प्रियांशु जब नहा कर अपने दोस्तों के साथ घर वापस आ रहा था तभी हरे रंग के CD डीलक्स में 2 लोग आए और प्रियांशु से बात कर गाड़ी में बिठा कर ले गए। जाते-जाते प्रियांशु अपने दोस्तों को टाटा करते हुए चले गया। चेहरे पे मास्क होने की वजह से दोस्तो ने ले जाने वाले को पहचान नही पाए जब प्रियांशु घर नही पहुंचा तब परिजन ने उनके दोस्तों से पूछ ताछ कि तब बताया कि उन्हें कोई ले कर चला गया है तत्काल परिजन ने पचपेड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराया । पुलिस ने भी मामले की गम्भीरता की समझते हुए तत्काल चारो तरफ नाकेबन्दी कर दी है । और मामले की तफ्तीश में जुट गई है । और हर एंगल की जाँच कर रही है। प्रियांशु का अपहरण हुए करीब 8 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है और आरोपी अब भी फरार है।

प्रियांशु के पिता पुनीत नायक का कहना है कि मेरी बेटी की शादी के सिलसिले में आज लड़के वाले देखने आने वाले थे। सभी घर के सदस्य उसी में व्यस्त थे। जब मेरी पत्नी ने बच्चे को नाश्ता करने ढूंढा तब तक बच्चा नहीं मिला। पता चला कि बच्चा कहीं नहीं मिला और आस–पास ढूढ़ने पर कुछ लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल में दो नकाबपोश लोग लेकर गए हैं, तभी अपहरण होने की आशंका हुई।

मस्तूरी के पचपेड़ी में बच्चे के अपरहण के मामले में बिलासपुर रेंज के आई जी रतनलाल डाँगी भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। जांच के लिए साइबर की टीम सहित 6 सदस्यीय टीम को गठित किया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने अपरहण होने की घटना से इंकार नहीं किया है। क्योंकि अभी तक परिजनों को किसी भी प्रकार की फिरौती के लिए फोन नही आया है। घटना को 8 घण्टे बीत जाने के बाद भी अभी तक 9 वर्षीय प्रियांशु का कोई सुराग नही लग पाया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed