पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक को सिविल लाइन पुलिस ने धर दबोचा… लोगो को फोन पर फोटो दिखा बेचने कि फिराक में घूम रहा था युवक…
बिलासपुर, फरवरी, 22/2022
सिविल लाइन पुलिस ने पिस्टल सहित जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक लोगो को अपने फोन पर पिस्टल और कारतूस की फोटो दिखाकर उसे बेचने की कोशिश कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक से पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। आरोपी युवक मस्तूरी के पाराघाट का रहने वाला है।

आपको बता दे को शहर के सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि, एक युवक महाराणा प्रताप चौक में भट्टी के पास संदिग्ध रूप से घूम रहा है और मोबाइल में पिस्टल व कारतूस का फोटो लोगो को दिखाकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल सिविल लाइन पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने के बाद युवक के पास एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस जब्त हुआ है। इसके साथ ही मोबाइल में युवक के साथ पिस्टल और कारतूस का फोटो भी मिला है, जिसे दिखाकर युवक ग्राहक तलाश रहा था। आरोपी युवक अंकित साहू मस्तूरी के पाराघाट का रहने वाला है। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
